Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी

ग्रेटर नोएडा में किसान सभा की पंचायत, 10 प्रतिशत प्लॉट और आबादी निस्तारण को लेकर चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के इटहेड़ा गांव में किसान सभा की सभी कमेटियों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
top-news

ग्रेटर नोएडा के इटहेड़ा गांव में किसान सभा की सभी कमेटियों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक सुरेंद्र यादव के आवास पर हुई और इसकी अध्यक्षता बाबा करतार ग्राम सैनी ने की। पंचायत में 10 प्रतिशत प्लॉट, नए कानून के implementation और आबादी मामलों के निस्तारण जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।


किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि 9 जनवरी को आबादी नियमावली के तहत धारा-4 समिति की बैठक में 12 गांवों के मामलों पर निर्णय होना था, लेकिन पुलिस प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने से बैठक विफल रही। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। प्राधिकरण अधिकारियों ने 23 जनवरी को दोबारा बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना है कि यदि तय तारीख तक आबादी मामलों का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

संयोजक वीर सिंह नागर और जिला सचिवों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण किसानों के मुद्दों को लेकर serious नहीं है। मुख्यमंत्री स्तर पर स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद ground level पर action की कमी है। किसान नेताओं ने यह भी कहा कि आंदोलनों के दौरान किसानों पर police action और मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, जो गलत है। पंचायत में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो Greater Noida Authority office पर बड़ा protest किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *